फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   School bus hits bike, one dead, two injured

Sant Kabir Nagar News: स्कूल बस ने बाइक में मारी ठोकर, एक की मौत, दो घायल

Tue, 30 Jul 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
School bus hits bike, one dead, two injured
- बेलहरकला क्षेत्र के जंगल बेलहर में हुआ हादसा
विज्ञापन

- राजघाट मंदिर पर जल चढ़ाकर लौट रहे थे
- हेलमेट न पहनने से सिर में गंभीर चोटे आईं


बेलहर। क्षेत्र के बेलहर खुर्द में सोमवार की सुबह बाइक सवार तीन युवक स्कूल बस की चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
अर्जुन के पिता रामनवल ने बताया कि सोमवार की सुबह अर्जुन (18) पुत्र रामनवल अपने साथी सोनू निषाद पुत्र राधेश्याम व मिथुन पुत्र राकेश निवासी जंगल बेलहर के साथ राजघाट मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए गए थे। जल चढ़ाकर लौटते समय बेलहर खुर्द के पास तेज गति से आ रही स्कूल बस ने बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। साथ ही दो अन्य घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन कक्षा 11 का छात्र बताया जा रहा है। गाड़ी चलाते समय हेलमेट न रहने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी के बाद मृतक की मां गौतम देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। अर्जुन चार भाइयों में से सबसे छोटा था। पिता राम नवल मजदूरी करके परिवारवालों का भरण-पोषण करते हैं।


पुलिस के मुताबिक युवक केे शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। घटना के संबंध में यदि कोई शिकायत पत्र मिलता है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed