फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scared contractors will be marked

डराकर ठेका लेने वाले चिह्नित होंगे

Wed, 29 Mar 2017 11:45 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 29 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Scared contractors will be marked
आईजी मोहित अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
आईजी मोहित अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। यहां शौचालय गंदा देखकर नाराजगी जाहिर की और व्यवस्थाओं में सुधार लाने की हिदायत दी। साथ ही 15 दिन बाद दोबारा निरीक्षण कर व्यवस्था जांचने की बात कही। जनपद स्तर से गठित एंटी माफिया सेल माफियाओं पर कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि अफसरों को डराकर ठेका लेने वाले ठेकेदारों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे लोगों पर एनएसए के तहत कार्रवाई होगी। अनाज की कालाबाजारी रोकने के लिए चिह्नित कर कोटेदारों की निगरानी की जाएगी। भूमाफिया, खनन माफिया भी पुलिस के निशाने पर हैं। गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले ऐसे माफियाओं को ढूंढ कर पुलिस शिकंजा कसेगी। 
विज्ञापन


थाना स्तर पर बनाई गई एंटी रोमियो टीम स्कूल, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास निगरानी करते हुए शोहदों को पकड़ेगी। अवैध बूचड़खाने नहीं चलेंगी और गोकशी की घटनाओं को रोका जाएगा। दो-तीन बार गोकसी के मामले में पकड़ेे जाने पर  हिस्ट्रीशीट खुलेगी और आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। थाने पर साफ-सफाई रखी जाएगी, सफाई व्यवस्था में पुलिसकर्मी भी सहयोग देंगे। थाने पर आने वाले आगंतुकों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ ही बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। थाने में कोई भी पान, गुटखे का सेवन करने नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के मद्देनजर धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए जाएं। आतंकी घटनाओं और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह जरूरी है कि किराएदार के सत्यापन के बिना मकान न दें। सभी एसओ से सर्टिफिकेट लिया जा रहा है कि उनके क्षेत्र में अवैध बूचड़खाना अथवा गोकसी का धंधा नहीं होता है। यदि उसके बाद अवैध धंधा मिला तो एसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसी शिकायतें मिलने पर जिले स्तर पर गठित टीम को जांच के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी हीरालाल उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed