फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scam worth Rs 44 lakh exposed in school

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय में 44 लाख रुपये का गोलमाल उजागर

Mon, 15 Apr 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Scam worth Rs 44 lakh exposed in school
-आरोपी लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

- जांच कमेटी ने चार मार्च को प्रबंधक को रिपोर्ट सौंपी
- सीतापुर जनपद का रहने वाला है आरोपी लिपिक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के एक इंटर कॉलेज में 44 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। प्रबंध कमेटी की जांच में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 44,69,474 रुपये का गोलमाल पाया गया है। प्रबंधक ने आरोपी लिपिक पर कार्रवाई के लिए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को तहरीर दी। आरोपी लिपिक सीतापुर जनपद का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
शहर के कूंडीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में सीतापुर के रहने वाले एक व्यक्ति की कार्यालय सहायक पद पर सितंबर वर्ष 2020 में नियुक्ति हुई थी। विद्यालय प्रबंध तंत्र को वर्ष 2024 में स्कूल की आर्थिक स्थिति दयनीय महसूस हुई। जिसके बाद विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच कमेटी ने चार मार्च को अपनी रिपोर्ट दी। जिसमे स्कूल में वित्तीय अनियमितता पाई गई।
विज्ञापन

कार्यालय सहायक से पदोन्नति होकर कार्यालय प्रमुख का स्कूल के वित्तीय लेनदेन पर पूरा नियंत्रण था। जांच आख्या सत्र 2023-24 के आधार पर प्राप्त होने वाले शिक्षण शुल्क व अन्य प्राप्तियां बिना बाउचर स्वीकृति कराए विद्यालय के खाते में न जमा करके अपने बैंक खाते में सीधे जमा कर लेते थे। लिपिक ने 44,69,474 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर अपने उपयोग में ले लिया। वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद मामले में दबाव बनाने व प्रबंध तंत्र को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए कार्यालय प्रमुख ने बोर्ड परीक्षा के दौरान अतिथि कक्ष में घुसकर अंदर से दरवाजे की सिटकिनी बंद करके हाथ का नस काट लिया। किसी तरह दरवाजा तोड़कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वित्तीय अनियमिता से विद्यालय को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा। प्रबंधक ने पुलिस से मामले में केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में इतनी रकम का गोलमाल
प्रबंध तंत्र के पत्र के मुताबिक 30,30,649 रुपये बैंक में नहीं भेजा गया। साथ ही 3,97,800 रुपये समायोजित नहीं हुआ। 5,31,031 रुपये बाउचर से अधिक चेक से निकाला गया। बिना बाउचर से 22 मई 2023 को दो बार 60 हजार और दो लाख रुपये की निकासी, 23 मई को 50 हजार रुपये की निकासी, 26 मई को एक लाख रुपये और 17 जून को एक लाख रुपये कुल 44,69,474 रुपये का गोलमाल वर्ष 2023-24 में करना पाया गया।

मामले की जांच कराई जाएगी। प्रबंधक का आरोप सही मिलने पर प्रकरण में केस दर्जकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed