{"_id":"6165c6d88ebc3e33256a1daa","slug":"scachanature-snached-chan-from-woman-khalilabad-news-gkp412714423","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएसएफ के सेवानिवृत्त दरोगा की बहन से बदमाशों ने छीनी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएसएफ के सेवानिवृत्त दरोगा की बहन से बदमाशों ने छीनी चेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएसएफ के सेवानिवृत्त दरोगा की बहन से बदमाशों ने छीनी चेन
- पुलिस ने अज्ञात अपाची सवार दो के खिलाफ दर्ज किया केेस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के बेलाडीह नहर पुलिया के पास आरपीएसएफ के सेवानिवृत्त दरोगा की बहन के गले से अपाची सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने अपाची सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
बेलाडीह गांव निवासी आरपीएसएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर इंद्रेश यादव पुत्र राम अवध यादव ने बताया कि उनके परिवार की कुछ महिलाएं सोमवार को तामेश्वरनाथ दर्शन करने गई थीं। टेपों से वापस लौटकर मैनसीर-मोलनापुर मार्ग पर बेलाडीहा गांव के पास नहर पुलिया पर महिलाएं उतरीं। परिवार का लड़का बाइक लेकर पहुंचा और दो महिलाओं को लेकर घर निकला। जबकि बहन सुमित्रा पैदल ही घर की ओर जा रही थीं। नहर पुलिया के पास ही अपाची सवार दो बदमाशों ने बहन के गले से सोने की चेन छीन लिया और भाग निकले। सूचना पर एसओ महुली सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि आरपीएसएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर इंद्रेश यादव की तहरीर पर अज्ञात अपाची सवार बदमाशों के लिए छिनैती का केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही बदमाश चिह्नित कर पकड़ लिया जाएगा।