{"_id":"6220fe8746c39f313f0c4064","slug":"saw-exceitment-voter-khalilabad-news-gkp4288010192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं में दिखा उत्साह
- मतदाता सूची में नाम तलाशते नजर आए लोग
- महिलाओं की टोली मतदान के लिए बूथ तक पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विधानसभा चुनाव 2022 में मतदाताओं का उत्साह नगर क्षेत्र में नजर आया। जहां एक तरफ एक-एक वोट डलवाने के लिए दलों के कार्यकर्ता सुबह से ही मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे। वहीं मतदाता सूची में नाम तलाशने वालों की भारी भीड़ नजर आई। महिलाएं टोली बनाकर बूथ पर पहुंची और लोकतंत्र के महापर्व की साक्षी बनीं।
मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिखा। जहां एक तरफ लोग मतदाता सूची में नाम तलाशते नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ हर वर्ग मतदान के प्रति उत्सुक नजर आया। मतदाता लोकतंत्र के महापर्व के लिए मतदान करने को उत्सुक दिखें। नगर के उच्च कन्या प्राथमिक विद्यालय पर उत्तर पट्टी, हरदीहट्टा, ठठराही, नायकटोला सहित पांच वार्ड के बूथ बनाए गए थे। मतदाता मतदान से पूर्व ही बूथ पर मत डालने पहुंच गए। पहले मतदान फिर जलपान को सार्थक करने के लिए बूथों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आई। वहीं लोग मतदाता सूची में नाम तलाशते भी नजर आए। बूथ संख्या 317, 318 पर महिलाएं टोली बनाकर मतदान करने जाते दिखीं। हर महिला स्वस्थ और स्वच्छ सरकार के लिए मतदान करने को उत्सुक दिखी।
मतदाता सूची से गायब रहा नाम, नाराज हुए लोग
मेंहदावल। मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम नदारद रहे। नगर के नायकटोला बूथ पर तमाम ऐसे मतदाता सूची में अपना नाम न देख कर परेशान रहे। जिससे हंगामा भी हुआ। वहीं उत्तर पट्टी बूथ का भी यही हाल रहा। राजवली शुक्ला, ईश्वरदेव सिंह, संजय और दुर्गावती आदि ने बताया कि मतदाता सूची से उन लोगों के परिवार का नाम गायब है। निर्वाचन विभाग ने गलत ढंग से इस बार मतदाता सूची प्रकाशित किया है। जिसमें मृतकों का नाम हैं, जो लोग नगर से बाहर चले गए हैं, उनका भी नाम मतदाता सूची में अंकित है, लेकिन जो कस्बे के स्थायी निवासी हैं, उनका नाम मतदाता सूची से गायब है। तहसील प्रशासन व बूथों पर तैनात बीएलओ अपने दायित्व व कार्य के प्रति निष्क्रिय रहे। जिसका परिणाम हैं कि वे लोग मतदान करने से वंचित हैं।