फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saving Thinks Firm's Office Closed; Angry Account Holders Stage Protest

Sant Kabir Nagar News: सेविंग थिंक्स फर्म का कार्यालय बंद, नाराज खातेदारों का प्रदर्शन

Tue, 07 Apr 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Saving Thinks Firm's Office Closed; Angry Account Holders Stage Protest
मंसाछापर बाजार में सेविंग थिंक्स फर्म बंद होने से प्रदर्शन करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर बाजार स्थित सेविंग थिंक्स फर्म में जमा रकम नहीं मिलने से खाताधारकों की नाराजगी बढ़ने लगी है। खाताधारक सोमवार को फर्म के कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इससे उनके होश उड़ गए। नाराज खाताधारकों ने जटहां बाजार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि मंसाछापर बाजार क्षेत्र के व्यापारी व ग्रामीण लंबे समय से इस फर्म में दैनिक बचत के रूप में पैसा जमा कर रहे थे। जरूरत पड़ने पर जब लोगों ने अपनी जमा राशि निकालनी चाही तो फर्म संचालक ने पहले टालमटोल किया और अब कार्यालय बंद कर लापता है। सोमवार को कार्यालय पहुंचे खाताधारकों ने काफी देर तक संचालक का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

खाताधारकों ने बताया कि संचालक पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र से लापता है। उनका मोबाइल भी बंद है। खाताधारक संचालक के घर भी गए, लेकिन वह काफी दिनों से घर से भी लापता है। पता चला कि घरवालों ने भी पडरौना कोतवाली गुमशुदगी दर्ज कराई है। पीड़ित खाताधारकों में नरसिंह कुशवाहा, केदार गुप्ता, अजय गुप्ता, आकाश शर्मा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, सलीम अंसारी, आरती देवी, पूनम देवी, नसीमुल्लाह, आजाद कुमार, शैलेश गुप्ता, संतोष कुमार, रामजी गोंड, डॉ. नरेश गोंड, अजमल आलम, प्रमोद जायसवाल, हरेंद्र गुप्ता, गुड्डू चौहान, कन्हैया अंसारी, सरोज जायसवाल, महेंद्र चौहान, अशोक वर्मा समेत 62 लोगों के 20 हजार से लेकर चार लाख रुपये तक फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित खाताधारकों ने जटहां बाजार पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर फर्म संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी जमा धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि खाताधारकों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed