फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar panchyat chunav news

दावेदारों में बढ़ी होड़, सुख दुख में बन रहे भागीदार

Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar panchyat chunav news
दावेदारों में बढ़ी होड़, सुख दुख में बन रहे भागीदार
विज्ञापन

- सुबह-शाम लोगों के घर पर दे रहे दस्तक
- बीमारों को अस्पताल भी पहुंचा रहे हैं दावेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची घोषित होते ही दावेदारों में लोगों का हमदर्द बनने की होड़ लग गई है। संभावित दावेदार सुबह और शाम लोगों के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। इस दौरान विकास का वादा करने के साथ ही किसी के बीमार होने पर अस्पताल पहुंचाने और दवा कराने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।

पंचायत चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवार कई महीनों से क्षेत्र में सक्रिय रहे लेकिन आरक्षण घोषित होते ही सक्रियता और बढ़ा दी है। संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क और तेज कर दिया है। उम्मीदवारों की दिनचर्या यह हो गई है कि सुबह से लोगों के घरों पर पहुंच जा रहे हैं। हाल-चाल लेने के बाद चुनाव की चर्चा छेड़ रहे हैं और खुद को हिमायती बताते हुए समर्थन मांग रहे हैं। इस दौरान यदि किसी के घर में कोई बीमार है तो खुद वाहन की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचा रहे हैं और दवा का खर्च भी उठा रहे हैं। यह सिलसिला देर रात तक चल रहा है। इससे जनता भी खुुश है। थोड़े ही दिन सही कोई उनके सुख-दुख में भागीदारी बन रहा है, बिना खर्च के दवा आदि हो जा रहा है। इसके साथ ही संभावित दावेदार जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र बनवाने में भी जुटे हुए हैं ताकि समय से नामांकन की तैयारियां पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed