{"_id":"66a58b1d15f20ce52809b514","slug":"santkabirnagar-news-students-will-learn-the-tricks-of-engineering-agriculture-and-horticulture-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118314-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थी सीखेंगे इंजीनियरिंग, कृषि और बागबानी के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थी सीखेंगे इंजीनियरिंग, कृषि और बागबानी के गुर
Sun, 28 Jul 2024 05:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छठीं से लेकर आठवीं तक के बच्चे इंजीनियरिंग, कृषि के साथ बागबानी आदि का प्रशिक्षण हासिल करेंगे। बच्चों को ये गुर लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत सिखाए जाएंगे। इससे बच्चों के अंदर जिज्ञासा बढ़ेगी और वे हुनरमंद होंगे।
पहले चरण में प्रत्येक ब्लाॅक से दो-दो विद्यालयों का चयन किया जाएगा। जिले में 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 250 कंपोजिट विद्यालय हैं। शासन की तरफ से शुरुआती शिक्षा के समय से ही बच्चों को विभिन्न ट्रेडों में टूल्स उपलब्ध कराते हुए प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाने की कवायद तेज हो गई है। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि छठीं कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को करके सीखो कार्यक्रम से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इससे लर्निंग बाई डूइंग नाम दिया गया है। कार्यक्रम के तहत बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंजीनियरिंग, वर्कशॉप, एनर्जी एंड एनवायर्नमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी एंड गार्डनिंग, होम एंड हेल्थ का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के लिए निदेशालय से विभिन्न उपकरण खरीदे जाएंगे जिससे छात्र पढ़ने के साथ नई कलाओं को सीखकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
बीएसए ने बताया कि हर ब्लॉक से दो-दो विद्यालयों का चयन किया जाएगा। इसके लिए बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि बेहतर विद्यालयों का चयन कर उसकी सूची कार्यालय को उपलब्ध कराएं।