{"_id":"6887c48333062bf6a6008bd4","slug":"santkabirnagar-news-santkabirnagar-news-relief-from-drizzling-rain-farmers-faces-brightenedsantkabirnagar-news-santkabirnagar-news-relief-from-drizzling-rain-farmers-faces-brightened-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-136181-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के संचालन और आउटपुट की सतर्क माॅनीटरिंग की जाए : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के संचालन और आउटपुट की सतर्क माॅनीटरिंग की जाए : डीएम
Tue, 29 Jul 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर चर्चा की गई। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही बिल्कुल न बरती जाए।
बच्चों और गर्भवतियों का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण की स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के व्यवस्थित संचालन, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कार्य प्रणाली, संस्थागत प्रसव आदि से संबंधित समस्त चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित जितनी भी योजनाएं है, उसके संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग भी की जाए।
उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म-मृत्यु का पंजीकरण सीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाए। चिकित्सालयों में मरीजों के उचित देखभाल से संबंधित बेसिक सुविधाओं जैसे-बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य चिकित्सीय उपकरणों आदि के सुचारू संचालन सुनिश्चित रखें। उन्होंने कमी को तत्काल सुधारने की आवश्यकता पर बल दिया।