{"_id":"66a58b62d2799a5c920c1166","slug":"santkabirnagar-news-operation-kayakalp-132-schools-did-not-give-information-notice-issued-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118321-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कायाकल्प : 132 विद्यालयों ने नहीं दी सूचना, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कायाकल्प : 132 विद्यालयों ने नहीं दी सूचना, नोटिस जारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 132 परिषदीय विद्यालयों ने ऑपरेशन कायाकल्प की सूचना गूगल फाॅर्म पर नहीं दी है। जिससे योजना के बारे में शासन को सूचना नहीं भेजी जा सकी है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी गई है कि दो दिन में सूचना न मिलने पर वेतन रोक दिया जाएगा।
जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय है। इसमें 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 805 प्राथमिक विद्यालय और 250 कंपोजिट विद्यालय है। परिषदीय विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए उनका कायाकल्प हुआ है। टाइल्स, शौचालय, रंगाई-पुताई आदि के कार्य किए गए हैं। कितने बिंदुओं पर कायाकल्प हुआ, इसकी सूचना प्रधानाध्यापकों को गूगल फाॅर्म पर देनी थी, लेकिन अभी तक 132 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने सूचना नहीं दी है। जिसमें बघौली ब्लॉक के 15 विद्यालय, बेलहर ब्लॉक के 14 विद्यालय, हैंसर ब्लॉक में 17 विद्यालय, खलीलाबाद ब्लॉक में आठ विद्यालय, मेंहदावल ब्लॉक में 27 विद्यालय, नाथनगर ब्लॉक मं 16 विद्यालय, पौली ब्लॉक में नौ विद्यालय और सांथा ब्लॉक में 12 विद्यालय शामिल है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी गई कि दो दिन में सभी रिकाॅर्ड गूगल फाॅर्म पर भर दें। जिससे की सूचना शासन को भेजी जा सके। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।