फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar news

Sant Kabir Nagar News: ‘राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अहिल्याबाई होल्कर का योगदान अविस्मरणीय’

Thu, 21 Nov 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 21 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा संचालित मानवं दना यात्रा का हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद यह यात्रा शहर से होते हुए हीरालाल इंटर काॅलेज पहुंची। जहां पर यात्रा का अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ।
धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कहा कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अहिल्याबाई होल्कर का योगदान अविस्मरणीय रहा है। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। यह यात्रा मध्य प्रदेश से निकल कर गोरखपुर तक यह जाएगी।
विज्ञापन

मान वंदना यात्रा के संयोजक उदित पराशर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी के अवसर पर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित महेश्वर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक 13 से 21 नवंबर तक मान वंदना रथ यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा 21 नवंबर को गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 24 नवंबर को आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस यात्रा के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वशासन, भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुर्नस्थापना के प्रयासों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा। मुख्य वक्ता देवेन्द्र मिश्रा ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत के पुनर्निर्माण में अहिल्याबाई होल्कर का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

इस दौरान हीरालाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, जिला प्रमुख अभिषेक सिंह, माधवेन्द्र तिवारी, पूर्णेश नारायण सिंह, कृपाचार्य पाण्डेय, अजय दूबे, अरविन्द चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed