फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News : Health department on alert... Ambulance will be available every 10 km

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य महकमा अलर्ट... हर 10 किमी पर उपलब्ध होगी एंबुलेंस

Sat, 12 Jul 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News : Health department on alert... Ambulance will be available every 10 km
संतकबीनगर। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़ने वाले भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। सीएचसी खलीलाबाद और सीएचसी हैंसर को अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही बिड़हर घाट और तामेश्वरनाथ मंदिर पर एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों टीम की तैनाती की गई है। हाईवे पर भी हर 10 किमी पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार हाेने की वजह से तामेश्वरनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी। इसके साथ ही बिड़हर घाट पर लोग जलाभिषेक के लिए जल भरेंगे। रविवार की शाम से जलाभिषेक के लिए जल भरने की भीड़ जुटने की संभावना है। वहां से जल भरकर लोग रात में तामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां पर सोमवार की भोर से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। बिड़हरघाट पर भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम के साथ ही एंबुलेंस की तैनाती की है। कांवड़ियों को दिक्कत न हो और किसी की तबीयत या अन्य कोई घटना होती है तो तत्काल टीम उनका इलाज कर सके। इसके साथ ही सीएचसी हैंसर को भी अलर्ट कर दिया गया है। कांवड़िया जलभरकर पैदल ही तामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इसको देखते हुए रास्ते में भी एंबुलेंस तैनात की गई है। तामेश्वरनाथ मंदिर पर लगने वाली भीड़ के मद्देनजर सीएचसी खलीलाबाद से चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। वहां पर दो एंबुलेंस भी तैनात की गई है। साथ ही सीएचसी को अलर्ट रखा गया है। चिकित्सकाें और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि बिड़हरघाट से लेकर तामेश्वरनाथ धाम में होने वाले जलाभिषेक को लेकर व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगी। कांवड़ रूट पर हर 10 किलोमीटर पर एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। बिड़हरघाट के साथ ही तामेश्वरनाथ में स्थाई चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, ताकि बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed