फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Fierce fight among Patidars, allegations of waving weapons

Sant Kabir Nagar News: पटीदारों में जमकर मारपीट, असलहा लहराने का आरोप

Mon, 29 Jul 2024 06:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Fierce fight among Patidars, allegations of waving weapons
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के बरघाट गांव में दो पटीदारों के बीच रविवार को मारपीट हुई। घटना में असलहा लहराकर दहशत फैलाने के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग चोटिल हुए हैं। दोनों पक्ष थाने पर मुकदमा दर्ज करने के लिए शाम तक प्रयास रहे।
विज्ञापन

रविवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बरघाट गांव में दो सगे पटीदारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान किसी के सिर में तो किसी के पैर में चोट लगी।आरोप है कि मारपीट की इस घटना के दौरान एक पक्ष ने दहशत फैलाने की नीयत से असलहा भी लहराया। घटना के बाद दोनों पक्ष प्राइवेट अस्पताल से डाॅक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद थाने पर पहुंचकर मुकदमा कायम कराने की मांग की। गांव के लोगों ने बताया कि मारपीट की इस घटना में एक पक्ष को गंभीर चोटें आईं हैं। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि बरघाट में मारपीट की घटना हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है जो सत्यता होगी उसी के अनुसार प्राथमिकी लिखकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed