फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar down in regular vaccination

नियमित टीकाकरण में संतकबीरनगर पिछड़ा

Fri, 23 Sep 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar down in regular vaccination
नियमित टीकाकरण में संतकबीरनगर पिछड़ा
विज्ञापन

- महानिदेशक स्वास्थ्य ने जताई नाराजगी
- 28 सितंबर से 29 अक्तूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोविड टीकाकरण के लक्ष्य के आगे नियमित टीकाकरण को पूरा कराने की जिम्मेदारी विभाग के लोग भूल गए। प्रदेश स्तरीय टाक्स फोर्स की बैठक में यह मामला खुला है। प्रदेश के 10 जिले में यह योजना लापरवाही की भेंट चढ़ गई। जिसमें संतकबीरनगर जिला भी शामिल है। महानिदेशक स्वास्थ्य ने नाराजगी जताते हुए 28 सितंबर से 29 अक्तूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
देश में जब कोरोना वायरस शुरू हुआ तो सभी प्रकार के टीके लगाने का कार्य बंद कर दिए गए। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण की वैक्सीन लगाने का अभियान चला। इसके लिए हर जिले को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण को चालू रखने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने में लग गए। ऐसे में नियमित टीकाकरण जिसमें वीसीजी, पेंटा, आईपीबी, पोलिया की खुराक, मिजिल्स रूबेला समेत अन्य टीकाकरण का कार्य धीमी गति से चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 सितंबर को लखनऊ में स्टेट टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें सभी जनपदों में नियमित टीकाकरण की समीक्षा की गई तो पता चला कि जालौन, ललितपुर, सिद्घार्थनगर, हमीरपुर, सुल्तानपुर, संतकबीरनगर, श्रवास्ती, रायबरेली, आंबेडकरनगर और भदोही में प्रगति काफी खराब है।
जिसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सभी सीएमओ को पत्र जारी कर नाराजगी जताई है और नियमित टीकाकरण की प्रगति बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ यह भी कहा है कि जो बच्चे टीकाकरण से आच्छादित नहीं है या जिनके टीकाकरण की डोज पूरी नहीं हुई उनके लिए 28 सितंबर से 29 अक्तूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए और टीकाकरण की प्रतिदिन की रिपोर्ट ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि नियमित टीकाकरण की प्रगति तेज की जाएगी। इसके लिए सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि आशा व एएनएम के सहयोग से नियमित टीकाकरण में तेजी लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed