फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santha Square is under encroachment, shops are being set up on the road

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण की चपेट में सांथा चौराहा, सड़क तक लग रहीं दुकानें

Fri, 29 May 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Santha Square is under encroachment, shops are being set up on the road
सांथा। अतिक्रमण के चलते सांथा चौराहा सिमटता जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क तक दुकानें सजने लगी हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


विकास खंड के सांथा चौराहा से मेंहदावल मार्ग, सांथा से लोहरसन बाजार मार्ग, सांथा से नन्दौर मार्ग पर इन दिनों अतिक्रमण है। सड़क के किनारे जगह-जगह दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा जमा लिया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। आए दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। अधिकतर दुकानदार अपनी दुकान की सीमा से बाहर भी सामान रख रहे हैं। इसका खामियाजा स्थानीय और राहगीरों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामहित, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि चौराहे में जिस जगह पर ग्राहकों के वाहन खड़े होने चाहिए वहां दुकानदारों ने बड़े-बड़े बोर्ड लगा रखे हैं। इसकी वजह से सड़क पर यातायात प्रभावित है। अतिक्रमण के कारण समस्या झेलनी पड़ रही है। इस पर ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000

सड़क पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही अभियान चलाकर चौराहे को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। - अरुण कुमार, एसडीएम, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed