फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar News

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल से जुड़े हैं दलालों के तार

Tue, 28 Nov 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar News
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को पकड़े गए दोनों युवकों के तार मेंहदावल से जुडे हुए हैं। वहीं का रहने वाला एक व्यक्ति यह कहकर इन युवकों को लाया था कि अस्पताल में स्वीपर के पद पर तैनाती करा देंगे। पहले कुछ जानकारी हासिल कर लो कि किस तरह से काम करना है। यह कहते हुए दोनों युवक फफक पड़े।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों ने बताया कि मेंहदावल का रहने वाला एक व्यक्ति यह कहकर लाया था कि उसे अस्पताल में संविदा पर स्वीपर की नौकरी दिला देंगे। इसके बाद यहां पर प्लास्टर रूम में लाकर बैठा दिया। यहां मरीजों की दवा आदि खरीदवाने की जिम्मेदारी दे दी। मरीजों की दवा वे लोग बाहर से खरीदवाते थे। उसमें कमीशन तय होता था। इसमें अस्पताल के कर्मी भी शामिल रहते हैं। इसके बाद दोनों युवक फफक पड़े।
विज्ञापन


एक साल पूर्व भी पकड़े गए थे दो बाहरी युवक
एक साल पूर्व तत्कालीन सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने ओपीडी से दो बाहरी युवकों को पकड़ा था और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डाॅ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि दो बाहरी युवकों को पुलिस को सौंपा गया था। युवक अपना कॅरियर खराब होने की बात करने लगे। इस वजह से उनसे माफीनामा लिखवाया गया है। वे भविष्य में इस तरह का कार्य अस्पताल में नहीं करेंगे। इधर, कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने बताया कि सीएमएस ने तहरीर नहीं दी। दोनों युवकों से माफीनामा लिखवाया है। उसके बाद युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed