{"_id":"6384c21990a44738ac78c04b","slug":"sant-kabir-nagar-marriage-cancelled-as-fake-jewelry-brought-by-groom-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: डाल पर लाए नकली जेवरात तो बिना शादी के ही लौटी बरात, पुलिस के हस्तक्षेप से थमा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: डाल पर लाए नकली जेवरात तो बिना शादी के ही लौटी बरात, पुलिस के हस्तक्षेप से थमा विवाद
Tue, 29 Nov 2022 07:24 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मगहर (संतकबीरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मगहर (संतकबीरनगर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:24 AM IST
सार
सूचना पर डायल 112 नंबर की टीम के साथ ही मगहर चौकी प्रभारी विजय कुमार दूबे भी पहुंच गए। पुलिस और गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप किया। शादी नहीं होने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। उसके बाद बिना शादी हुए ही वर पक्ष के लोग बरात लेकर वापस बिहार चले गए।
विज्ञापन
marriage demo, shadi, विवाह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नगर पंचायत मगहर में रविवार की रात आयोजित एक शादी समारोह में वर पक्ष के लोग डाल पर नकली जेवरात लाए। जिसे देख कर वधू पक्ष के लोग भड़क गए। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार हुई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस और गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। देर रात बिना शादी के ही वर पक्ष के लोग दूल्हे व बरातियों को लेकर लौट गए।
विज्ञापन
नगर पंचायत मगहर की रहने वाली युवती की शादी बिहार के पटना जनपद के फतुहा क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। रविवार को शादी होनी थी। वर पक्ष के लोग रविवार की देर शाम बरात लेकर मगहर आए। बधू पक्ष के लोग बरातियों की खातिदारी की तैयारी किए थे। धूमधाम से द्वारपूजा की रस्म संपन्न हुई। बरातियों ने जलपान और भोजन भी किया।
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम की प्रक्रिया धीरे-धीरे बढ़ रही थी। उसके बाद जब दूल्हा मड़वे में विवाह कार्यक्रम के लिए पहुंचा। इस बीच लड़की के पिता द्वारा डाल जेवर दिखाने की बात रखने पर दूल्हे के पिता व अन्य लोगों ने जेवरात दिखाए। दुल्हन के पिता व अन्य लोगों ने जेवरात देखे तो वे भड़क गए। दुल्हन के पिता ने बताया कि वर पक्ष के लोगों ने उन्हें ठग लिया। सोने-चांदी के जेवरात की जगह नकली जेवरात दिखा कर उनकी बेटी से शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
उन्होंने बेटी का विवाह करने से इंकार कर दिया तो वर पक्ष के लोग भी नाराज हो गए। वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर की पुलिस को दे दिया। सूचना पर डायल 112 नंबर की टीम के साथ ही मगहर चौकी प्रभारी विजय कुमार दूबे भी पहुंच गए। पुलिस और गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप किया। शादी नहीं होने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। उसके बाद बिना शादी हुए ही वर पक्ष के लोग बरात लेकर वापस बिहार चले गए।