फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar Marriage cancelled as Fake jewelry brought by groom family

Sant Kabir Nagar: डाल पर लाए नकली जेवरात तो बिना शादी के ही लौटी बरात, पुलिस के हस्तक्षेप से थमा विवाद

Tue, 29 Nov 2022 07:24 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मगहर (संतकबीरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मगहर (संतकबीरनगर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 29 Nov 2022 07:24 AM IST
सार

सूचना पर डायल 112 नंबर की टीम के साथ ही मगहर चौकी प्रभारी विजय कुमार दूबे भी पहुंच गए। पुलिस और गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप किया। शादी नहीं होने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। उसके बाद बिना शादी हुए ही वर पक्ष के लोग बरात लेकर वापस बिहार चले गए।

विज्ञापन
Sant Kabir Nagar Marriage cancelled as Fake jewelry brought by groom family
marriage demo, shadi, विवाह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर पंचायत मगहर में रविवार की रात आयोजित एक शादी समारोह में वर पक्ष के लोग डाल पर नकली जेवरात लाए। जिसे देख कर वधू पक्ष के लोग भड़क गए। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार हुई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस और गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। देर रात बिना शादी के ही वर पक्ष के लोग दूल्हे व बरातियों को लेकर लौट गए।

विज्ञापन


नगर पंचायत मगहर की रहने वाली युवती की शादी बिहार के पटना जनपद के फतुहा क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। रविवार को शादी होनी थी। वर पक्ष के लोग रविवार की देर शाम बरात लेकर मगहर आए। बधू पक्ष के लोग बरातियों की खातिदारी की तैयारी किए थे। धूमधाम से द्वारपूजा की रस्म संपन्न हुई। बरातियों ने जलपान और भोजन भी किया।
विज्ञापन


वैवाहिक कार्यक्रम की प्रक्रिया धीरे-धीरे बढ़ रही थी। उसके बाद जब दूल्हा मड़वे में विवाह कार्यक्रम के लिए पहुंचा। इस बीच लड़की के पिता द्वारा डाल जेवर दिखाने की बात रखने पर दूल्हे के पिता व अन्य लोगों ने जेवरात दिखाए। दुल्हन के पिता व अन्य लोगों ने जेवरात देखे तो वे भड़क गए। दुल्हन के पिता ने बताया कि वर पक्ष के लोगों ने उन्हें ठग लिया। सोने-चांदी के जेवरात की जगह नकली जेवरात दिखा कर उनकी बेटी से शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेटी का विवाह करने से इंकार कर दिया तो वर पक्ष के लोग भी नाराज हो गए। वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर की पुलिस को दे दिया। सूचना पर डायल 112 नंबर की टीम के साथ ही मगहर चौकी प्रभारी विजय कुमार दूबे भी पहुंच गए। पुलिस और गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप किया। शादी नहीं होने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। उसके बाद बिना शादी हुए ही वर पक्ष के लोग बरात लेकर वापस बिहार चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed