{"_id":"66fa5df516bbd29a4c0d87b5","slug":"sant-kabir-nagar-dm-has-decided-to-modernize-the-open-gym-to-promote-sports-sports-will-get-a-boost-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल को बढ़ावा: DM संतकबीरनगर की पहल- स्टेडियम में खुलेगा 'ओपन जिम', होंगी ये सुविधाएं-खिलाड़ी रहेंगे 'फिट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल को बढ़ावा: DM संतकबीरनगर की पहल- स्टेडियम में खुलेगा 'ओपन जिम', होंगी ये सुविधाएं-खिलाड़ी रहेंगे 'फिट'
Mon, 30 Sep 2024 01:44 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:44 PM IST
सार
कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन करीब 150 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं, हालांकि यहां पर दौड़ के लिए ट्रैक, बास्केटबाल, बैडमिंटन के कोर्ट आदि का निर्माण हुआ है। इधर खिलाड़ियों ने डीएम से ओपन जिम की मांग की थी। जिस पर डीएम ने जिम के निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। इस काम को तेजी से पूरा करने का निर्देश और फंड डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियो के लिए ओपेन जिल के लिए 62 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसकी स्वीकृति मिल गई है। पहले चरण में 40 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है। इसमे पुरूष और महिला खिलाड़ियो के अलग-अलग कक्ष बनाया जाएगा। उम्मीद है की अगले माह से कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन करीब 150 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं, हालांकि यहां पर दौड़ के लिए ट्रैक, बास्केटबाल, बैडमिंटन के कोर्ट आदि का निर्माण हुआ है। इधर खिलाड़ियों ने डीएम से ओपन जिम की मांग की थी। जिस पर डीएम ने जिम के निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। डीएम ने इस कार्य के लिए पीडब्लूडी को प्लान बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पीडब्लूडी ने कार्ययोजना तैयार कर डीएम को सौंपा था। जिसमे कुल 62 लाख रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन
खेल निदेशालय से मिलेंगे व्यायाम का सामान
ओपन जिम में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के अलग-अलग शौचालय, अलमारी और कमरा आदि बनाया जाएगा। जबकि व्यायाम करने के लिए सामान खेल निदेशालय से मिलेंगे। स्टेडियम की खिलाड़ी संगीता, विजय, रूकसान, अमित आदि ने बताया कि ओपन जिम बनने से उन्हें कसरत करने में आसानी होगी। सुबह-शाम शारीरिक रूप से फिट हो सकेंगे।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि खिलाड़ियों की मांग पर स्टेडियम में ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। कुल 62 लाख रुपये खर्च होंगे। जिम के कसरत के सामान खेल निदेशालय से मिलेंगे। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। जल्द ही जिम का निर्माण शुरू हो जाएगा।