{"_id":"68375e6115249d70130a7a58","slug":"sant-kabir-nagar-bus-ran-over-a-bike-rider-man-died-in-the-accident-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar : बरात ले जा रही बस ने बाइक सवार को रौंदा, दुर्घटना में पिता की मौत; बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar : बरात ले जा रही बस ने बाइक सवार को रौंदा, दुर्घटना में पिता की मौत; बेटा घायल
Thu, 29 May 2025 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 May 2025 12:35 AM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बस में फंसी खाली बाइक को चालक करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता रहा।
विज्ञापन
बस में फंसी बाइक..
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर पुल के समीप बुधवार रात करीब सवा नौ बजे अनियन्त्रित बराती बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। मौके पर पिता की मौत हो गई जबकि घायल बेटा जिला अस्पताल में जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बस में फंसी खाली बाइक को चालक करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता रहा। मौके पर लोगो ने घेरकर बस रुकवाई। सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाघापार निवासी 40 वर्षीय भगवती प्रसाद पुत्र राम सूरत के साथ बाइक पर करीब 13 वर्षीय उनका बेटा रितेश धनघटा में बारात से घर जा रहा था। जैसे ही भगवती प्रसाद बाइक लेकर अलीनगर पुल से आगे पहुंचे।
विज्ञापन
इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित बाराती बस ने पिता पुत्र को बाइक समेत रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर भागने लगा। बस में केवल बाइक फंसने से करीब आधा किलोमीटर तक अलीनगर गांव मोड़ तक घसीटती रही।
ग्रामीणों ने किसी तरह बस को रूकवाया। सुचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जबकि घायल रितेश को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।