फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day): Only 17 out of 102 cases resolved.

संपूर्ण समाधान दिवस : 102 मामलों में सिर्फ 17 का हुआ निस्तारण

Mon, 17 Aug 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day): Only 17 out of 102 cases resolved.
खलीलाबाद तहसील सभागार में फरियादियों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी आलोक कुमार। संवाद
संतकबीरनगर। जिले की तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 102 मामले आए, जिसमें से 17 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम ने जन सामान्य की शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर निस्तारण योग्य प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारित कराया तथा शेष प्रकरणों को नियमानुसार निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा शिकायत के निस्तारण के परिणाम से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 10 प्रार्थनापत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम भेजी गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए तत्काल कार्रवाई कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा आदि उपस्थित रहे।
मेंहदावल तहसील में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना एवं एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह ने सुनवाई की। एडीएम ने मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था से संबंधित प्रकरणों को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने सीओ एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि जनसामान्य के मामलों में प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
शिकायत मिलने पर अविलंब कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। तहसील मेंहदावल में 32 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। शेष को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। दो प्रार्थनापत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने के लिए टीम भेजी गई।
इस दौरान सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम मेंहदावल राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
धनघटा तहसील में एसडीएम वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाइश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से संबंधित शिकायतों को गंभीरतापूर्वक संबंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए।
तहसील धनघटा में कुल 25 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 10 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराते हुए शेष प्रार्थनापत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
0000000000000000000
जमीन की पैमाइश तो कोई रास्ते से कब्जा हटाने की किया फरियाद
धनघटा। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देने पहुंचे रामपुर निवासी जगन्नाथ का कहना था कि घर के बगल स्थित जमीन को पड़ोसी ने जबरन कब्जा कर लिया है। इसकी पैमाइश करके जमीन पर कब्जे की मांग को लेकर सात बार प्रार्थनापत्र दे चुका लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। गायघाट निवासी राजेश ने कहा कि उनके खेत के बगल से होकर नाला गया है। उसके पास उनका और गांव निवासी एक व्यक्ति का खेत है। नाले की सफाई हुई तो वह दयाराम के खेत में घुस गया जबकि बगल का खेत जितना था उतना ही है। नाले की पैमाइश करके उसे सही स्थान पर करने की मांग को लेकर छह बार प्रार्थनापत्र दे चुका लेकिन पैमाइश नहीं की गई।
जगदीशपुर निवासी अवध राज ने कहा कि घर के बगल से रास्ता गया है। उसको उनके घर के बाद पड़ोसी द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया। पैमाइश के लिए कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में और समाधान दिवस में अनुरोध किया लेकिन पैमाइश नहीं हुई। इसी तरह रामनौकर, ठाकुर दिन, यशवंत, बाबूलाल, अवधेश आदि का कहना था कि प्रार्थना पत्र देने के बाद त्वरित कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे समस्या बढ़ती चली जा रही है।
---------------------------------------
पैतृक भूमि पर गांव के ही व्यक्ति ने कब्जा करके निर्माण कराया है। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटा।

-उषा तिवारी, जब्बार, मेंहदावल


------
तिलजा गांव में पात्र गृहस्थी, अंत्योदय राशन कार्ड के लिए इसके पहले भी प्रार्थनापत्र दिया, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर आवेदन दिया है, कार्ड में नया नाम जोड़ने का आग्रह किया है।
- इनामुल्लाह कुरैशी, तिलजा, खलीलाबाद
----------

आवास सूची से नाम गायब होने पर लगाई गुहार
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुल्हाड़िया में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम गायब होने का मामला सामने आया है। छप्पर में रहकर गुजर-बसर कर रही महिला ने तहसील दिवस में अधिकारियों से शिकायत कर जांच कराने और आवास दिलाने की मांग की है। आशा देवी पत्नी चंद्रभान ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह परिवार के साथ लंबे समय से छप्पर में रह रही है। बरसात, गर्मी और सर्दी में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका नाम आवास योजना की सूची में शामिल था और दो बार जांच भी की गई। जांच के नाम पर उससे चार हजार रुपये भी लिए गए। इसके बावजूद तीसरी बार जब आवास की सूची जारी हुई तो उसका नाम गायब कर दिया गया। बेलहर विकास खंड अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed