फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   salary stop of 17 people

कार्य में लापरवाही बरतने पर 17 कर्मचारियों का रोका वेतन

Tue, 29 Mar 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
salary stop of 17 people
कार्य में लापरवाही बरतने पर 17 कर्मचारियों का रोका वेतन
विज्ञापन

- संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ और डीडीओ को अनुपालन के लिए भेजा निर्देश पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले 17 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इसके संबंध में अनुपालन कराए जाने के लिए संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ और डीडीओ को निर्देश पत्र भेज दिया गया है। सीडीओ की सख्ती से कर्मियो में हड़कंप मच गया है।
सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में पाया गया कि विकास खंड पौली, बघौली, नाथनगर, हैंसर बाजार, मेंहदावल और सांथा में प्रथम किस्त के एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) के सापेक्ष द्वितीय किस्त के एफटीओ में अंतर है। इसके लिए इन ब्लॉकों के बीडीओ, लेखाकार और आवास लिपिक को अंतर समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि बघौली में द्वितीय किस्त के एफटीओ के सापेक्ष सबसे अधिक 368 प्रधानमंत्री आवास अपूर्ण है। यहां के दो सचिव और आवास लिपिक का वेतन रोक दिया गया। इसी तरह नाथनगर में 278 आवास अपूर्ण है। सचिव भारती शर्मा, सचिव शिव प्रकाश सिंह और आवास लिपिक विनय कुमार तिवारी का वेतन रोक दिया गया है। सांथा में 215 आवास अपूर्ण है। सचिव अनिल यादव, अरविंद कुमार, लेखा सहायक ऋषिकेश का वेतन रोक दिय गया है। इसी तरह हैंसर बाजार में 181 आवास अपूर्ण है। सचिव सतीश कुशवाहा का वेतन रोका गया है। पौली में 177 आवास अपूर्ण है। सचिव अंबरीष पटेल और आवास लिपिक विश्वविजय पांडेय का वेतन रोक दिया गया है। मेंहदावल में 101 आवास अपूर्ण है। यहां के सचिव शैलेंद्र यादव का वेतन रोका गया है। इसी तरह बेलहर कला में 59 आवास अपूर्ण है। सचिव चंदन सिंह, सरवन पासवान का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इसी तरह कार्य में सुस्ती बरतने पर नाथनगर में तैनात सचिव पिंटू यादव और बघौली में तैनात सचिव दिलीप कुमार पांडेय का भी वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed