फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Salary of 26 accountants withheld for negligence in digital crop survey

Sant Kabir Nagar News: डिजिटल क्राॅप सर्वे में लापरवाही पर 26 लेखपालों का वेतन रोका

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Salary of 26 accountants withheld for negligence in digital crop survey
- 15 फरवरी तक कार्य पूरा न होने पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का भी रुकेगा वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फसलों के डिजिटल क्राॅप सर्वे में लापरवाही मिलने पर जिले के 26 लेखपालों का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि 15 फरवरी तक कार्य पूरा न होने पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का भी वेतन रोका जाएगा।

एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि जिले में रबी की फसल का डिजिटल क्राॅप सर्वे कराया जा रहा है। इसमें पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक, लेखपाल एवं प्राइवेट कार्मिकों के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे की पड़ताल ऐप के माध्यम से संपादित कराई जा रही है। यह कार्य 15 फरवरी तक पूरा होना है, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसमें डिजिटल क्रॉप सर्वे हेतु लगाए गए तीनों तहसीलों के राजस्व लेखपालों का कार्य संतोषजनक नहीं है। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने तीनों तहसीलों के 26 लेखपालों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। डीएम के आदेश पर तीनों तहसीलों के 26 लेखपालों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इसके साथ ही 15 फरवरी तक डिजिटल क्राप सर्वे पूरा न होने पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी तहसीलदार और नायब तहसीलदार का भी वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने सभी को चेतावनी दी कि 15 फरवरी तक कार्य पूर्ण करा लिए जाएं, जिससे शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed