फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saint Kabir teaches the art of living life

संत कबीर जीवन जीने की सिखाते हैं कला

Sat, 11 Jan 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Saint Kabir teaches the art of living life
‘संत कबीर जीवन जीने की सिखाते हैं कला’
विज्ञापन

मगहर। मगहर महोत्सव का मकसद कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर कबीर पंथी साधु एवं अनुयायी आते हैं। शनिवार को ‘अमर उजाला’ ने कबीर स्थली पर कबीर दर्शन को आए अनुयायी और संतों से कबीर के बारे में मन की बात की।
उत्तराखंड के अंग्रेजी के असिस्टेंट प्रोफेसर वीरू राज मगहा पिछले कई सालों से आते हैं। वह कबीर पर शोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कबीर जीवन जीने की कला सिखाते हैं। भारत के किसी जगह संघर्ष दिखाई देता है तो कबीर दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

कबीर सेवा समिति बहादुरगढ़ हरियाणा के महंत सज्जन दास ने कहा कि वे 21 वर्ष से यहां आकर मेले में भंडारा करते हैं। कबीर की वाणी के मकसद से महोत्सव के आयोजन पर उन्होंने बताया कि यह अच्छा प्रयास है। इसे और अच्छे ढंग से आयोजित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी राजबाला ने बताया कि वे 25 वर्षों से कबीर की सेवा में लगी हैं। छुट्टी वाले दिन सब लोग साथ रहकर सद्गुरु वाणी को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। लोगों को कबीर पर विश्वास ही है कि अधिक से अधिक लोग जुड़ रहे हैं। दिल्ली के सरणवीर सिंह उर्फ टोनी शाही ने कहा कि कबीर की वाणी ने हमारे सारे अंधकार दूर कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed