फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sahjanwan student dies in collision between two bikes, four people seriously injured

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में सहजनवां के छात्र की मौत, चार लोग गंभीर

Wed, 26 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sahjanwan student dies in collision between two bikes, four people seriously injured
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जहां से चिकित्सक की टीम ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान सहजनवां के 16 वर्षीय छात्र ऋषभ की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। छात्र अपने दो साथियों के साथ तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जल चढ़ा कर लौट रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के मुखलिसपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर सुबह 6 बजे हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक बाइक पर तीन और दूसरे पर दो लोग सवार थे। आमने सामने की हुई टक्कर के बाद दोनों बाइक पर सवार पांचों लोगों को काफी चोटें आईं। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान मोहम्मद अहमद पुत्र सोहेल एवं इरफान पठान पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी ग्राम खेसारी थाना दुधारा संतकबीरनगर और आयुष पुत्र मिथिलेश, शिवम यादव पुत्र दीनानाथ निवासी ग्राम बोक्टा और मृतक ऋषभ (16) पुत्र राघवेन्द्र निवासी ग्राम केशवपुर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed