फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sahib! take a look at these streets

Sant Kabir Nagar News: साहब! इन सड़कों पर भी डालिए नजर

Thu, 16 Mar 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sahib! take a look at these streets
शहर के बगहिया चौराहे के पास टूटी सड़क।संवाद
शहर की अधिकतर सड़कें गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने व चौड़ीकरण के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शहर में ही सड़कें बदहाल हैं। गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कों पर सफर मुश्किल भरा हो गया है।
खलीलाबाद कस्बे की प्रमुख सड़कों में नेदुला चौराहे से पटखौली होकर विकास भवन तक जाने वाली सड़क टूट गई है। सड़क पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में भी सड़क पर पानी बह रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से होकर प्रतिदिन अधिकारियों का आना-जाना होता है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। औद्योगिक क्षेत्र की सड़क भी गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां पर उद्यामियों को लुभाने के लिए प्रशासन तमाम प्रयास कर रहा है, ताकि निवेश बढ़ सके, लेकिन सड़कों की बदहाली की तरफ ध्यान नहीं है। जल निगम कार्यालय के पास सड़क इस कदर टूट गई है कि कभी भीहादसा हो सकता है। विधियानी मोड़ से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क की स्थिति बदतर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर मोड़ अधिक होने के कारण दुर्घटना की आंशका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज का भी है। यहां पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, इसके बाद भी सड़क के गड्ढे भरवाने के लिए कोई पहल नही हो रही है। शहर के निवासी राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप आदि ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा यहां फेल नजर आ रहा है। इसके साथ ही मांग किया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रामजीत प्रसाद ने कहा कि जल्द ही सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed