Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rumors will now be closely monitored.

Sant Kabir Nagar News: अफवाहों पर अब रखी जाएगी कड़ी नजर

Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Rumors will now be closely monitored.
संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्र, दुर्गापूजा और दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज की हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार देर रात गूगल मीट पर ऑनलाइन गोष्ठी की। इसमें कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसपी ने थाना प्रभारियों को मूर्ति स्थापना स्थलों, पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण करने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा लगातार पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। विसर्जन मार्गों की बाधाएं दूर करने और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था करने को भी कहा गया। संवेदनशील पंडालों व घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पंडालों में अग्निशमन यंत्र रखने और बिजली के तारों की जांच कराने को भी कहा गया। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात करने तथा क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को अलर्ट रखने के निर्देश दिए। डायल-112 की पीआरवी को सक्रिय रखने और स्थानीय सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

महिला सुरक्षा और अन्य नियम

दशहरा मेले और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। एंटी रोमियो टीमों को सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर निगरानी करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने गैर-परंपरागत जुलूसों की अनुमति न देने और नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई करने को कहा। डीजे संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार कराने तथा पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए जिले में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed