फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ruckus over the murder of a middle aged man in Mirganj, Khalilabad-Mehdawal road blocked

Sant Kabir Nagar News: मीरगंज में अधेड़ की हत्या पर हंगामा खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग जाम

Sat, 21 Jun 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over the murder of a middle aged man in Mirganj, Khalilabad-Mehdawal road blocked
हनुमान चतुर्वेदी की फाइल फोटो 
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज में एक राइस मिल के दीवार से सटे शुक्रवार की रात संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजन हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर धरने पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जाम हटवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज में शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब पूर्वांचल राइस मिल के पास एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान कौवाटार निवासी हनुमान चतुर्वेदी (50) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की मांग करनेे लगे। लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों की भीड़ बढ़ी और शनिवार को ढाई बजे परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग को जाम कर दिया।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार पहुंचे तथा तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed