फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rss workers distributed akshat

Sant Kabir Nagar News: आरएसएस कार्यकर्ता घर-घर वितरित कर रहे अक्षत

Wed, 03 Jan 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
rss workers distributed akshat
फोटो है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। श्री राम जन्मभूमि पूजित अक्षत वितरण महा अभियान एक जनवरी से शुरू हो चुका है। यह जगह-जगह चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार काे मेंहदावल क्षेत्र में चलाया गया। यहां पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर गांव-गांव घर-घर जाकर अक्षत वितरित किया।

जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि अक्षत सबसे पहले गांव के मंदिरों और देवालयों में दिया जा रहा है। उसके पश्चात अन्य लोगों को वितरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही वितरण टोली ग्राम वासियों को 22 जनवरी को अपने घर को अयोध्या जैसा बनाएं, ऐसा आग्रह भी कर रही है। 27 फरवरी के बाद आम जनमानस को प्रभु श्री राम के दर्शन करने को मिलेगा। अभियान प्रमुख नित्यानंद ने बताया कि राम जन्मभूमि में लगे कारसेवकों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। उन्हें सम्मानित करने के लिए एक विशेष टोली उनके घर जाएगी और उन्हें अंगवस्त्र तथा अक्षत का कलश देकर सम्मानित करेगी। अब तक जिले की 195 गांव तथा 59,000 परिवारों में अक्षत पहुंचाया जा चुका है। इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed