फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   road construction revised, now its 52 crore

बालूशासन पुल और बघुआ से नंदौर तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ

Sat, 22 Aug 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
road construction revised, now its 52 crore
बालूशासन पुल और बघुआ से नंदौर तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन

- इस्टीमेट रिवाइज होकर 52 करोड़ हुई लागत
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। बघुआ से नंदौर आठ किलोमीटर दूरी तक की सड़क और आमी नदी पर बालूशासन में पुल के निर्माण की स्वीकृति शासन ने दे दी है। इसका इस्टीमेट भी रिवाइज होकर 40 करोड़ से बढ़कर अब 52 करोड़ हो गया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीद है कि अक्तूबर निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

विधायक राकेश सिंह बघेल ने बताया कि बघुआ से नंदौर तक आठ किलोमीटर दूरी तक सड़क खस्ताहाल है। इसके निर्माण के लिए प्रयासरत थे। अब शासन स्तर से आठ किलोमीटर दूरी तक सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण और बालूशासन स्थित आमी नदी पर सात मीटर चौड़े पुल की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीद है कि अक्तूबर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की संस्था भूतल परिवहन मंत्रालय ने सड़क व पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed