{"_id":"5ffb29f88ebc3e2e397833d7","slug":"road-are-not-maintain-in-city-khalilabad-news-gkp3803570151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कई जगह सड़कें बदहाल, चलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कई जगह सड़कें बदहाल, चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
शहर के समय माता मंदिर से बरदहिया मार्ग हुआ जर्जर।
- फोटो : KHALILABAD
शहर में कई जगह सड़कें बदहाल, चलना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सरकार और प्रशासन भले ही दावा करें कि सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई है लेकिन यह दावा खलीलाबाद शहर में ही फेल है। शहर की कई ऐसी सड़कें हैं जहां संभल कर नहीं चलने से दुर्घटना हो सकती है।
खलीलाबाद कस्बे की प्रमुख सड़क मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक एक साइड में पूरी तरह से जर्जर हो गई है। गिट्टियां उखड़कर सड़क पर ही बिखरी पड़ी है। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क की मरम्मत को लेकर आंदोलन भी हो चुका है। अधिकारियों से सड़क दुरुस्त करने का आश्वासन भी दिया लेकिन अब तक निराशा हाथ लगी है।
ऐसी ही स्थिति समय माता मंदिर से होकर बरदहिया बाजार की ओर जाने वाली सड़क का भी है। यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। उबड़-खाबड़ सड़क पर पैदल आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। शहर के नेदुला चौराहे से विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क की भी स्थिति काफी खराब है। इस मार्ग के शुरूआत में ही बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
शहर की बदहाल सड़कों को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। पुरानी तहसील क्षेत्र के निवासी शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि कई बार सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अब्दुल्लाह ने कहा कि मेंहदावल बाईपास को जोड़ने वाली सड़क बदहाल होने से काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत होनी चाहिए।
शीघ्र होगी सड़कों की मरम्मत
खलीलाबाद कस्बे की सड़कों की मरम्मत के लिए शीघ्र ही कदम उठाया जाएगा। कुछ स्थानों पर वाटर सप्लाई में लीकेज के कारण सड़क टूटी है इसके लिए नगर पालिका परिषद को लिखा गया है।
- राजेश निगम, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी।