फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   road accident in shemriyawa

दो बाइक को टक्कर मारने के बाद कार पलटी

Thu, 25 Mar 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
road accident in shemriyawa
सेमरियावां टेमा मार्ग पर पेड़ से टकराया कार।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
दो बाइक को टक्कर मारने के बाद कार पलटी
विज्ञापन

सेमरियावां। बृहस्पतिवार की शाम सेमरियावां-टेमा रहमत मार्ग पर पचदेउरा शराब भट्टी के समीप दो बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां भेजवाया।

सेमरियावां निवासी हस्सान अहमद, सबील अहमद, लल्लू और रजीउद्दीन कार से खलीलाबाद की ओर से तेज गति से जा रहे थे। अभी वह लोग पचदेऊरा शराब भट्टी के समीप पहुंचे ही थे उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार पचपोखारियां निवासी बच्चू लाल शर्मा से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। कुछ ही दूर आगे कार ने सेमरियावां निवासी बाइक सवार आदर्श सोनी को टक्कर मारने के बाद पलट गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल कार सवार हस्सान अहमद, सबील अहमद, लल्लू और रजीउद्दीन और बाइक सवार आदर्श सोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed