{"_id":"6b0332beb77a60d35e030aa8","slug":"riteshs-team-at-the-national-childrens-science-congress-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-161005-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में रितेश की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में रितेश की टीम
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। जनता इंटर कॉलेज धर्मसिंहवा के छात्र रितेश और उनकी टीम का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर को वाराणसी में आयोजित होगी।
विद्यालय के संस्था प्रधान ने इस उपलब्धि को अपने और पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय सीमित संसाधनों के बावजूद विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, विज्ञान शिक्षक अर्घ्य डे की योग्यता और मार्गदर्शन तथा विद्यालय की ओर से किए गए छोटे-छोटे प्रयासों का परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं राज्य स्तर तक पहुंच रही हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। विद्यालय का प्रयास है कि यहां के विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में नई सोच विकसित करें और अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय फलक पर पहचान बनाएं। रितेश और उनकी टीम का चयन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।