{"_id":"6b033473bebd8da02805eb0e","slug":"dap-arrived-at-the-primary-cooperative-society-after-20-days-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-160988-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 20 दिन बाद साधन सहकारी समिति पर पहुंची डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 20 दिन बाद साधन सहकारी समिति पर पहुंची डीएपी
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति शिवबखरी पर डीएपी के लिए किसानों की लगी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के साधन सहकारी समिति शिवबखरी में 20 दिन बाद डीएपी पहुंची है। इसको लेकर किसानों की समिति पर भीड़ लग गई। बताते चलें कि गेहूं और सरसों की बोआई के मध्य सीजन के बीच साधन सहकारी समिति पर करीब 20 दिन के इंतजार के बाद डीएपी खाद की खेप पहुंची।
खाद आने की सूचना मिलते ही रविवार को भोर से ही समिति परिसर के बाहर किसानों की लंबी कतारें लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए लोगों से खतौनी, आधार कार्ड के माध्यम से खाद का वितरण किया गया। किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से बोआई पिछड़ रही थी, हालांकि अब खेप आने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
समिति के सचिव जुगल किशोर सिंह ने बताया कि परसहर और रोसयाबाजार समिति की खाद आई थी। जिन किसानों का आधार जमा हुआ और अंगूठा लग गया उन लोगों को खाद दिया गया है।
विज्ञापन
400 बोरी खाद आई थी। शेष किसानों को जल्द ही खाद मिलेगी। गेहूं बोआई का समय अभी पर्याप्त है। खाद की कमी नहीं होने पाएगी।