{"_id":"67f6bb0b4d787f65ae006d3f","slug":"ring-road-baghauli-manjharia-waiting-for-the-green-signal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-130981-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड : बघौली-मंझरिया को हरी झंडी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड : बघौली-मंझरिया को हरी झंडी का इंतजार
Wed, 09 Apr 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाई जानी है। इस योजना के तहत भुवरिया से पायलपार रिंग रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, वहीं बालू शासन से बालूशासन से जोरवा, एकमा होकर चकदही तक रिंग रोड की भी मंजूरी मिल चुकी है।
इसके साथ ही मंझरिया से कटका मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी स्वीकृत होने के साथ इसके लिए बजट भी अवमुक्त हो गया। अब बघौली से धौरहरा, मंझरिया होकर चकदही तक रिंग रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद जहां सफर आसान हो जाएगा, वहीं शहर को जाम से निजात भी मिल जाएगी।
शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही न हो, इसके लिए शहर के चारों तरफ रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसमें भुवरिया से पायलपार तक करीब नौ किलोमीटर रिंग रोड बनकर तैयार हो गया है। इसके बनने से बस्ती से धनघटा की ओर आने-जाने वाले वाहनों को मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही मेंहदावल की तरफ से आने वाले वाहनों को शहर में बगैर प्रवेश दिए आने-जाने के लिए बालूशासन से जोरवा, एकमा-चकदही तक रिंग रोड के लिए मंजूरी मिल चुकी है।