फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Revealed: Subhaspa leader Nandini Rajbhar was murdered in a love affair.

खुलासा : प्रेम प्रसंग में हुई थी सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की हत्या

Fri, 22 Mar 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Revealed: Subhaspa leader Nandini Rajbhar was murdered in a love affair.
खुलासा : प्रेम प्रसंग में हुई थी सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की हत्या
विज्ञापन

- प्रेमी ने ही हथोड़ी से मार कर ली थी जान, पुलिस ने उसे बघौली से गिरफ्तार किया
- प्रेमी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी व नंदिनी का मोबाइल फोन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला विंग की प्रदेश महासचिव रहीं नंदिनी राजभर की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। उसके प्रेमी ने ही हथौड़ी से मार कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को बुधवार शाम कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बघौली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी व नंदिनी का मोबाइल फोन टूटी -फूटी हालत में बरामद किया है।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि बेलहर थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी साहुल राजभर की बहन की शादी डीघा गांव में हुई है। लगभग एक साल पहले वह बहनोई के घर रहकर मेडिकल स्टोर चलाता था, जहां नंदिनी राजभर उससे दवा लेने आती थी। धीरे-धीरे साहुल से नंदिनी की नजदीकी बन गई। नंदिनी का मोबाइल फोन खराब होने पर साहुल ने उसे बस्ती बुलाकर मोबाइल खरीदकर दिया। साथ ही उसने नंदिनी को 26 हजार रुपये भी उधार दिए थे।
विज्ञापन

इधर कुछ दिनों से नंदिनी ने साहुल से बातचीत बंद कर दी थी। वह जब भी फोन मिलाता तो नंदिनी का फोन अक्सर व्यस्त रहता था। साहुल को शक था कि वह किसी अन्य से बात करती है। इस कारण दोनों में विवाद होने लगा और साहुल अपने दिए रुपये व मोबाइल फोन नंदिनी से मांगने लगा लेकिन वह टालती रही। इसी नाराजगी में साहुल 10 मार्च को नंदिनी के घर गया तो देखा कि वह बेड पर सोकर किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। यह देख साहुल और नाराज हो गया और पास में रखे हथौड़े से उसके सिर पर कई बार वार कर दिए, जिससे नंदिनी की मौके पर ही मौत हो गई। नंदिनी की हत्या के बाद साहुल वहां से निकलकर बहन के घर गया और कपड़े बदले। उसके बाद नंदिनी के मोबाइल फोन का सिम निकालकर मेंहदावल बाईपास के पास तोड़कर फेंक दिया, जबकि हथौड़ी को पुलिस लाइंस के पास नहर और मोबाइल फोन को बेलहरकला क्षेत्र के राजघाट नदी के पास अलग-अलग कर तोड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed