फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Resolve pending cases expeditiously

Sant Kabir Nagar News: लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निस्तारण

Mon, 24 Mar 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Resolve pending cases expeditiously
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराया। सीएम युवा अभियान के बारे में अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। डीएम ने प्रबंधक एसबीआई लीड बैंक एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते के लिए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित करें। ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति एवं वितरण के लिए लंबित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिससे सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके। बैठक में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी के लिए तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गई। डीएम ने उद्यमी मित्र को निर्देशित किया कि समस्त प्राप्त एमओयू के अन्तर्गत जो धरातल पर उतरने वाले है, ऐसे एमओयू जिनकी वित्तीय, भूमि एवं बिजली इत्यादि से संबंधित समस्या हो उन सभी का निरीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तथा किसी भी प्रकार की समस्या है, तो उपायुक्त उद्योग के माध्यम से अवगत करायें। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मुख्यालय पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के बारे में उद्यमी संगठनों, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों व उद्यमियों से चर्चा की गई।

बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसटीओ सोहन गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार सिन्हा लीड बैंक अधिकारी, ईओ अवधेश कुमार, संजय तिवारी, घनश्याम शुक्ला, सुभाष चंद्र शुक्ला, सर्वादानंद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed