{"_id":"68b5dfce55fe21941504351e","slug":"resolve-as-many-disputes-as-possible-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137794-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधिक से अधिक वादों का करवाएं निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधिक से अधिक वादों का करवाएं निस्तारण
Mon, 01 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देश पर 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों की जनपद न्यायालय सभागार में बैठक हुई। इसमें अध्यक्षता कर रहे अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने कहा कि अधिकारी ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलाें का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। कलक्ट्रेट अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों के निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस विभाग से पुलिस क्षेत्राधिकार खलीलाबाद अजय सिंह ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे नोटिसों का तामिला करवाया जा रहा है। समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से जुट जाएं।
विज्ञापन
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डीएन गोस्वामी, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, नायब तहसीलदार खलीलाबाद राजेश मिश्रा, नायब तहसीलदार मेंहदावल, जिला बांट माप अधिकारी वीपी वर्मा, उप वनाधिकारी खलीलाबाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।