फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   research for kala namak

जिले में फैलेगी काला नमक की महक, कृषि वैज्ञानिकों ने शुरू किया शोध

Sat, 26 Jun 2021 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
research for kala namak
जिले में फैलेगी काला नमक की महक, कृषि वैज्ञानिकों ने शुरू किया शोध
विज्ञापन

- सुरैना गांव में काला नमक की नर्सरी डलवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। काला नमक चावल की महक अब जिले में भी बिखरेगी। जिसका पहल कृषि विज्ञान केंद्र बगही के कृषि वैज्ञानिकों ने शुरू कर दिया है। शनिवार को क्षेत्र के सुरैना गांव में काला नमक बीज का नर्सरी डलवा कर वैज्ञानिकों ने शोधन कार्य शुरू किया।

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर वीवी सिंह ने बताया कि शोध में आनुवांशिक विकास उत्पादकता पर पड़ने वाले जैविक एवं अजैविक प्रभाव, सुगंध सरंक्षण एवं गुणात्मक पोषण वृद्धि के लिए शोध कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि काला नमक धान की गुणवत्ता एवं उत्पादन को बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गुणवत्तायुक्त प्रजातियों को विकसित करना, फसल की अवधि को कम करना, प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाना और मूल सुगंध को संरक्षित कर नई प्रजातियों को विकसित करना है। धान के मूल्यांकन के लिए 10 प्रजातियों का ट्रायल ग्राम सुरैना में किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बगही के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर अरविंद सिंह ने कहा कि काला नमक धान की पैदावार अधिक से अधिक संतकबीनगर जिले की माटी से हो जिससे यहां की महक समूचे देश में फैलते हुए विदेशों तक जाए। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र बगही संतकबीनगर के कृषि वैज्ञानिक प्रयासरत हैं। इस मौके पर डॉक्टर संदीप सिंह कश्यप, इंजीनियर अमित अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed