फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   relationship from terriest of SP nadda

सपा का है आतंकवादियों से संबंध : नड्डा

Sat, 26 Feb 2022 09:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
relationship from terriest of SP nadda
सपा का है आतंकवादियों से संबंध : नड्डा
विज्ञापन

-सपा, कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/संतकबीरगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संबंध आतंकवादियों, गुंडों, माफियाओं से है। सपा और कांग्रेस का विकास से कुछ भी लेना देना नहीं है। भाजपा शासनकाल में जहां देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है, वहीं गुंडा, माफिया सलाखों के पीछे हैं।

शनिवार को भाजपा प्रत्याशी गणेश चंद्र चौहान के पक्ष में हुई चुनावी जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर में बम ब्लास्ट करने वाले हो, या रामपुर में या सीआरपीएफ कैंप पर हमला, सब का संबंध आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन से था। इन घटनाओं के आरोपियों को छुड़ाने का काम समाजवादी सरकार ने किया था। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले केवल सैफई का विकास होता था, लेकिन 2017 के बाद भाजपा शासन में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस जनधन खाता का विपक्षियों ने मजाक उड़ाया था, उन्हीं 40 करोड़ जनधन खातों में अब सीधे पैसा पहुंच रहा है। इसी के साथ गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय आदि योजनाओं का लाभ बगैर भेदभाव के मिल रहा है। अपने 36 मिनट के संबोधन में नड्डा ने कहा कि गांव, गरीब, शोषित, वंचित, महिला, युवा सभी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मोदी और योगी सरकार तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में कभी विकास के मामले में सातवें स्थान पर था, जिसे योगी सरकार ने दूसरे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण शुरू हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने होने वाले लोग गरीबों के दर्द को क्या जाने। इनका विकास से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सात लाख युवाओं को नौकरी देने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। प्रदेश में अस्पताल खोलने के साथ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। संतकबीरनगर में भी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। गुंडे अपराधी या तो जेल में है या पलायन कर चुके हैं। सभा को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, भाजपा प्रत्याशी गणेश चंद्र चौहान आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह, राकेश पाठक, संजय सिंह, दिवाकर मिश्र, समीर सिंह, प्रदीप अग्रहरि, नरेंद्र पांडेय, अमर राय, दिलीप राय, अशोक उर्फ साधू यादव, गणेश पांडेय, उमेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, दुर्गा प्रसाद राय, रणविजय सिंह, जागेंद्र निषाद और रामाज्ञा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed