फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Reflectors are not visible on the road, accidents are happening at night

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर नहीं दिख रहे रिफ्लेक्टर, रात में हो रहे हादसे

Wed, 11 Sep 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Reflectors are not visible on the road, accidents are happening at night
- मेंहदावल बाईपास, नूरी मस्जिद के बीच में कई स्थानों पर डिवाइडर टूटे
विज्ञापन

- वाहन चलाते समय डिवाइडर से टकरा जा रहे
- नहीं पड़ रही जिम्मेदार अधिकारियों की नजर
- डीएम ने अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर लगाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के कई स्थानों पर सड़क के किनारे बने डिवाइडर से रिफ्लेक्टर गायब हो गए हैं। जिसकी वजह से रात में वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर व डिवाइडर नहीं दिख रहा है। आए दिन डिवाइडर से वाहन टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वही दूसरी तरफ डिवाइडर भी टूट रहे हैं। हालांकि डीएम ने अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए हैं।
सड़क दुर्घटना में कमी लाने वाले रिफ्लेक्टर सड़कों से गायब हैं। शहर के मेंहदावल बाईपास से लेकर सभी प्रमुख मार्ग से रिफ्लेक्टर गायब हो गए हैं। साथ ही ज्यादातर स्पीड ब्रेकर भी उखड़ गए हैं, जिसकी वजह से रात के समय निकलने वाले वाहन चालकों को समस्या हो रही है। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में वाहनों की टक्कर से कई स्थानों पर डिवाइडर टूटने के साथ उखड़ गए हैं। इनमे मेंहदावल बाईपास, नूरी मस्जिद के बीच में कई स्थानों पर डिवाइडर टूटा देखा जा सकता है। इसके अलावा मेंहदावल बाईपास से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों से रिफ्लेक्टर भी गायब हैं। इधर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शहर के सुंदरीकरण का अभियान चला रखा है, जो शहर की खूबसूरती पर ग्रहण लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कई स्थानों से गायब रिफ्लेक्टर को लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों पर डिवाइडर टूटा हुआ है उसे सही कराने के लिए ईओ को निर्देशित किया गया है। जल्द ही सभी स्थानों को सही कराकर रिफ्लेक्टर लगवा दिए जाएंगे।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed