फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rashes or itching may be symptoms of scabies

Sant Kabir Nagar News: चकत्ते या खुजली, हो सकते हैं स्केबीज के लक्षण

Thu, 05 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rashes or itching may be symptoms of scabies
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी भीड़-संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में खुजली व चकत्ते की समस्या को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादा खुजली (स्केबीज) के लक्षण हैं। यह एक प्रकार का संक्रमण है। इससे चेहरे पर छोटे छोटे घाव हो जा रहे हैं। प्रतिदिन 15 से 20 मरीज इस समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्केबीज संक्रमण एक कीटाणु के काटने से होता है, इसे सकॉप्स स्कैथी भी कहते हैं। यह छोटे कीड़े त्वचा के नीचे सुरंग बनाते हैं और खुजली का कारण बनते हैं। यह कीड़ा एक छोटी सी ब्राउनिश-प्रे रंग की चींटी की तरह दिखता है। जो लगभग 0.3 मिलीमीटर लंबा होता है। ये कीट त्वचा में छेद करते हैं और उसमें मादा कीट अपने अंडे देती है। अंडे फूटने पर उनसे निकलने वाले ये कीट त्वचा में अलग दिशाओं में या शारीरिक संपर्क के कारण घर के अन्य व्यक्तियों में फैलने लगते हैं।
विज्ञापन

ये कीट कपड़े या बिस्तर पर भी तीन से चार दिन तक जिंदा रह सकते हैं। इसके चलते यह संक्रमण यदि घर में किसी एक को हो जाए तो फिर सभी को होता है। इसलिए परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं और पूरा परिवार इसका उपचार कराएं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय त्वचा पर दाने, संक्रमण आदि के मरीज पहुंचे रहे हैं। जिसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

- स्केबीज से बचने के लिए शरीर को साफ रखे और स्वच्छता पर ध्यान दें।
- स्केबीज कीटाणु फर्नीचर, कपड़ों और बिस्तर से फैलते हैं, तो शरीर के साथ-साथ इन चीजों को भी साफ-सुथरा रखें।
- चिकित्सक को दिखाकर उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed