{"_id":"613103c28ebc3e7a2b18cbbd","slug":"rapti-water-level-increased-khalilabad-news-gkp407710552","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती का जलस्तर 80.50 मीटर पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती का जलस्तर 80.50 मीटर पर पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती का जलस्तर 80.50 मीटर पर पहुंचा
तटबंध पर जलस्तर के दबाव से विभागीय अधिकारी परेशान
ग्रामीण में बाढ़ की दहशत, रात्रि में कर रहे पहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे करमैनी बेलौली तटबंध पर राप्ती का दबाव बढ़ गया है। इसको देखते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण बाढ़ की आशंका से परेशान हैं और रात्रि में पहरा दे रहे है।
मेंहदावल क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर 80.50 मीटर पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। करमैनी से लेकर बेलौली के बीच कई स्थानों पर जलस्तर का दबाव तटबंध पर पड़ रहा है। किलोमीटर 14 से 16 के बीच राप्ती की कटान को रोकने के लिए विभागीय अधिकारी बाढ़ निरोधक कार्य कराते हुए तटबंध को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं तो विशुनपुर गांव के समीप हो रही कटान को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालात यह हैं कि लगातार करमैनी-बेलौली तटबंध पर राप्ती का बढ़ता जलस्तर दबाव बना रहा है। तटबंध व नदी के बीच किसानों का खेत राप्ती के बढ़ते जलस्तर के कारण पहले ही जलमग्न हो गया। लोग बाढ़ की आशंका को लेकर चिंतित है। ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारी तटबंध पर कैंप करते हुए जलस्तर व बांध की निगरानी कर रहे हैं। अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि करमैनी-बेलौली तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। जलस्तर 80.50 मीटर मापा गया है। कटान स्थलों को सुरक्षित करने के लिए बाढ़ निरोधक कार्य कराये जा रहे हैं।