{"_id":"621a5280dbd3dc3ca626f5e5","slug":"ram-lala-styed-in-tent-on-26-year-temple-will-became-in-bjp-raaj-khalilabad-news-gkp428252797","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 साल टेंट में रहे रामलला, भाजपा सरकार में बन रहा भव्य मंदिर : स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 साल टेंट में रहे रामलला, भाजपा सरकार में बन रहा भव्य मंदिर : स्वतंत्र देव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 साल टेंट में रहे रामलला, भाजपा सरकार में बन रहा भव्य मंदिर : स्वतंत्र देव
-सरदार पटेल का विपक्ष ने किया अपमान, हमने बनवाई विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा के शासनकाल में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई गईं। विपक्ष की हिंदू विरोधी मानसिकता के कारण हमारे आराध्य देव रामलला को 26 साल तक टेंट में रहना पड़ा। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है। यह परिवर्तन का परिचायक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में भाजपा प्रत्याशी अंकुरराज तिवारी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान की राजनीति करती है। विपक्ष ने सरदार पटेल का अपमान किया, जबकि भाजपा ने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर उनका सम्मान किया। इसके साथ ही डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को भी समरसता दिवस के जरिए सम्मान देने का काम किया। कश्मीर में धारा 370 व 35 ए को समाप्त कर भाजपा ने दुनिया को संदेश दिया। साथ ही डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद गरीबों को आवास मिला, महीने में दो बार मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इज्जत घर बनवाकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाई और उन्हें सम्मान से जीने का हक दिया। सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में लोगों को बिजली नहीं मिलती थी। तारों पर कपड़े सूखते थे, ईंद-बकरीद पर बिजली मिलती थी, लेकिन होली और दीपावली पर बिजली उपलब्ध नहीं रहती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना भेदभाव के सभी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। सूबे में फिर भाजपा की सरकार बनी तो किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। पहले पाकिस्तान के गुंडे यहां आते थे और बम फोडृ कर चले जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भारत बदल चुका है। यहीं परिवर्तन की परिचायक है। भाजपा के पक्ष में चली आंधी सभी विपक्षी दलों को उड़ा ले जाएगी। विपक्ष के लोग कहते थे कि मोदी का कोरोना टीका है, लेकिन टीका का ही कमाल है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। भारत ने 100 देशो को मुफ्त में टीका दिया। जनसभा को भाजपा प्रत्याशी अंकुराराज तिवारी, जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद चौधरी, बद्री प्रसाद यादव, ब्रह्मनंद पांडेय, सतविंदर पाल सिंह और बनार्जी अग्रहरि आदि उपस्थित थे।