फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain in the night, sunshine in the day, someone upset, someone happy

Sant Kabir Nagar News: रात में बारिश, दिन में धूप, कोई परेशान कोई खुश

Fri, 14 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rain in the night, sunshine in the day, someone upset, someone happy
देर रात हुई बारिश से धान की खेत में लगा पानी
- किसानों को मिली राहत तो शहर वासियों की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कई दिनों के बाद बुधवार की देर रात्रि में झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए और धान की रोपाई में तेजी आई। साथ ही खेत में रोपी गई फसल को संजीवनी मिल गई। दूसरी तरफ बारिश के चलते सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि दिन में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों को धान की रोपाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मजबूरी में महंगा डीजल खरीद कर सिंचाई करनी पड़ रही थी। इस बीच बुधवार की देर रात में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार करीब 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे किसानों को राहत मिली है। जो किसान अभी तक धान की राेपाई नहीं कर पाए थे। वह रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के चलते उन्हें महंगा डीजल खरीदने से छुटकारा मिल गया है। जो किसान धान की रोपाई कर चुके हैं उन्हें भी राहत मिली है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। आगे भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। दूसरी तरफ बारिश के चलते शहर में कई सड़कें कीचड़ से सरोबार हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद कस्बे में समय माता मंदिर से बरदहिया बाजार जाने वाले मार्ग पर नाला निर्माण चल रहा है। जिसके लिए खुदाई कराई गई है। यह मार्ग बारिश में कीचड़ से सन गया है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इस क्षेत्र में दुकान लगाने वाले दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। कारण यह है कि कीचड़ के कारण ग्राहक आने से कतरा रहे हैं।
ऐसी ही स्थिति तितौवा, डाक बंगला के सामने, विधियानी, गोलाबाजार, अंसार टोला आदि क्षेत्रों में आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिन में धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान राधेश्याम चौरसिया, राजेश कुमार, लालशरन आदि ने बताया कि अच्छी बारिश होने से काफी राहत मिली है।

0000000000000000000000
बुधवार की रात में करीब 15 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। वैसे 80 फीसदी किसानों ने धान की रोपाई कर दी है। जो किसान अभी रोपाई नहीं कर पाए हैं उनके लिए बारिश संजीवनी से कम नहीं है। किसानों को चाहिए कि एक वर्ग मीटर में 50 से ज्यादा पौधे रोपाई करें इससे उत्पाद बढ़ेगा। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।
पीसी विश्वकर्मा- जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed