फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain and wind increased the worries of farmers.

Sant Kabir Nagar News: हवा के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sat, 04 Oct 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rain and wind increased the worries of farmers.
बारिश के चलते तरयापार गांव के सिवान में गिरी हुई धान की फसल । संवाद
हरिहरपुर। तेज हवा और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि धान के पौधे से निकल रही बालियों पर बारिश व हवा का बुरा असर होगा। खेत में पानी भर जाने से फसलें कंडवा रोग की चपेट में आ सकती हैं जिससे पैदावार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसानों का कहना है कि अगैती धान की फसलें लगभग पक गई हैं अब तेज हवा के चलते धान की फसलें गिर जाने और खेत में बारिश का पानी भर जाने से फसल की कटाई होना मुश्किल हो गया है। देर से तैयार होने वाली धान की प्रजाति सांभा और सोना मंसूरी जैसे फसलों में भी बालियां निकल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed