फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   raid in fertilizer shop, license suspended of one shop

उर्वरक केंद्रों पर छापा मारा, एक का लाइसेंस निलंबित

Wed, 03 Nov 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
raid in fertilizer shop, license suspended of one shop
उर्वरक केंद्रों पर छापा मारा, एक का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को जनपद के विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापा मारा। अनियमितता पाए जाने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

मेंहदावल क्षेत्र में एसडीएम एवं भूमि संरक्षण अधिकारी की टीम ने आठ उर्वरक विक्रय केंद्रों की जांच की। जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड बरगदवा कला विकासखंड बेलहर कला की जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं करने एवं पीओएस मशीन सक्रिय नहीं पाए जाने पर उर्वरक बिक्री प्राधिकारपत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई। इसी प्रकार खलीलाबाद क्षेत्र में शक्तिमान कृषि सेवा केंद्र मैलानी का उर्वरक बिक्री एवं स्टाक पंजिका नहीं दिखाने पर एसडीएम खलीलाबाद एवं जिला कृषि अधिकारी की टीम ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। अभियान में कुल 19 उर्वरक विक्रय केंद्रों की जांच की गई। डीएपी के चार, सिंगल सुपर फास्फेट के दो एवं एमओपी का एक नमूना एकत्र किया गया। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि उर्वरक बिक्री केंद्रों पर औचक कार्रवाई नियमित रूप से होती रहेगी। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रेता पीओएस मशीन से ही शत-प्रतिशत उर्वरक की बिक्री, निर्धारित मूल्य पर करें और अपने प्रतिष्ठान पर उर्वरक मूल्य का लेखन अवश्य कराएं। पीओएस मशीन से उर्वरक बिक्री नहीं करने अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने की दशा में संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed