फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PWD employees picketing

पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने धरना दिया

Wed, 22 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 22 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
PWD employees picketing
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार को अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांग किया कि दैनिक वर्कचार्ज कर्मचारियों को 2001 के पूर्व के शासनादेश के अनुसार तत्काल विनियमित किया जाए। इसके साथ ही सात सूत्रीय मांग पत्र एक्सईएन को दिया। 
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय पहुंचे और धरना पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि दैनिक वर्कचार्ज कर्मचारी जो 2001 के पूर्व के है, उन्हें शासनादेश के मुताबिक विनियमित किया जाना चाहिए, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सामूहिक बीमा कटौती का विवरण अंकित किया जाए तथा सेवा पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर जीपीएफ नंबर अंकित किया जाए। कहा कि एसीपी दस वर्ष, 16 वर्ष एवं 26 वर्ष पूर्ण करने वाले फील्ड कर्मचारियों को तत्काल दिया जाए। साथ ही मेटों एवं वर्क एजेंटों को ओवर टाइम दिया जाए। उन्होंने कहा कि बेलदारों, चौकीदारों को मेट के रिक्त पदों पर पदोन्नति कराया जाए तथा जीपीएफ लेखा पर्ची कर्मचारियों को प्रतिवर्ष दिया जाए। धरना में रवीश चंद्र पांडेय, कल्याण दास, बहरैची प्रसाद, विनोद प्रसाद मौर्य, कृष्ण मुरारी शुक्ला, सुरेेश चंद्र, उमाशंकर, कर्मदेव यादव, सत्यराम, राम भवन चौधरी, सूर्यबली, मुहम्मद नसीम आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed