फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Putting eye drops without medical advice may cause cataract.

Sant Kabir Nagar News: बिना डॉक्टरी सलाह आंखों में डाल रहे ड्राप, हो सकता है मोतियाबिंद

Mon, 04 Nov 2024 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Putting eye drops without medical advice may cause cataract.
संतकबीरनगर। आतिशबाजी के बाद बढ़े प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन, लालिमा, पानी आना, कंकड़ जैसी चुभन के मरीज बढ़े हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई लोग बिना चिकित्सक की सलाह के केमिस्ट से ड्राप लेकर आंखों में डाल रहे हैं। लंबे समय तक ड्रॉप डालने की वजह से कम उम्र में मोतियाबिंद के शिकार हो सकते हैं। ऐसे मे बिना चिकित्सक की सलाह के इस तरह के ड्राप न डालें। दीपावली पर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। इस कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़ गया। इससे न सिर्फ सांस रोगियों का दम फूल गया, बल्कि आंखों में जलन की भी समस्या बढ़ गई। सीएचसी खलीलाबाद के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि पटाखों से कार्बनडाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो हवा में बनी रहती है। जब ये गैस आंखों के संपर्क में आती है तो समस्या पैदा करती है। आंखों में लालिमा, खुजली, जलन, पानी आना, चुभन आदि शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

डॉ. केपी सिंह ने बताया कि इस समस्या के प्रतिदिन 15 से 20 मरीज आ रहे हैं। इसलिए लोगों को इलाज भी विशेषज्ञ से ही कराना चाहिए। बिना चिकित्सक के कोई भी ड्राप आंखों में नहीं डालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed