फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Publicity assault, three injured

प्रचार के दौरान मारपीट, तीन घायल

Sat, 28 Nov 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 28 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल एसओ लाल बचन धुसिया ने बताया कि कुड़वा गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ रहे वर्तमान प्रधान के पति हरिद्वार जायसवाल और रामभेजन मौर्य के बीच चुनाव प्रचार के दौरान विवाद हो गया। जिसमें रामभेजन की तरफ से आए तहरीर में यह कहा गया है कि हरिद्वार जायसवाल वृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे चुनाव प्रचार के दौरान उनके घर आए और अपने पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाते हुए पैसा देने लगे।
विज्ञापन

 जब उन्होंने मना किया तो गाली गुप्ता देते हुए अपने घर चले गए और करीब कुछ देर बाद अपने दर्जनों लोगों के साथ फिर आए और घर में घुसकर बुरी तरह से मारापीटा। जिसमें रामभेजन, धनुषधारी व बालधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में रखे सामान को तोड़ डाला।
विज्ञापन

 तहरीर के आधार पर वर्तमान प्रधान पति हरिद्वार जायसवाल समेत 12 लोगों के विरूद्व बलबा व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। जिसमें से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed